| अंग्रेजी नाम : |
Indian Roller or Blue Jay |
| हिन्दी नाम : |
नीलकंठ |
| वैज्ञानिक नाम : |
Coracias benghalensis |
| विवरण : |
कबूतर के आकार का पक्षी चमकीले नीले रंग के पंख पीठ एवं छाती पर भूरे रंग के पंख उड़ते समय चमकीले नीले रंग के पंख अत्यन्त सुन्दर दिखते हैं। |
| आकार : |
लगभग कबूतर के आकार का पक्षी सिर, शरीर की तुलना में थोड़ा बड़ा होता है। |
| पहचान : |
पीठ एवं छाती पर भूरे रंग के पंख होते हैं उड़ान के दौरान चमकीले नीले रंग के पंख अत्यन्त सुन्दर दिखते हैं। नर एवं मादा दोनों समान दिखते हैं। |
| वितरण : |
सम्पूर्ण भारत में पाया जाता है, खुले एवं खेती के आस-पास बिजली / टेलीफोन के तारों पर बैठा दिखता है। |
| भोजन : |
कीड़े, मेंढ़क एवं छिपकली का भोजन खेती के लिये लाभप्रद क्योंकि नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों का सेवन करता है। |
| घोसला : |
मार्च से जुलाई के मध्य फटे कपड़े, कचरे एवं घासफूस से पेड़ों में खोखले स्थानों का उपयोग कर बनाता है। चार से पांच अण्डे देता है। |